बहराइच-जनपद के थाना विशेस्वरगंज के उपनिरीक्षक हरिनाथ यादव का0दिनेश चंद्र मिश्रा, का0शत्रोहन प्रियदर्शी के साथ ग्रामसभा दिगीतपुरवा के पोलिंग बूथ पर गाँव के सम्भ्रान्त लोगों के साथ पंचायत चुनाव से सम्बंधित बैठक किया।इस दौरान उपनिरीक्षक के द्वारा पोलिंग बूथ की अब्यवस्था ठीक करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी को कहा एवम गाँवो में असलहा के लाइसेंसियो को असलहा जमा करने की जानकारी दिया, साथ ही साथ अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की समीक्षा किया।इस अवसर पर ग्रामसभा के तमाम लोग मौजूद थे।
0 Comments