यूपी,बहराइच : अपने कार्यों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले एसपी डॉ विपिन कुमार मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बड़े पैमाने पर किए गए ताबड़तोड़ तबादले के बाद उन्होंने अब जिले के कई थानों पर तैनात 342 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल है। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के मद्देनजर थानों से हटाकर सभी को लाइन में भेजा गया है। एसपी के निशाने पर अभी और भी ऐसे लोग हैं जिन्हें थानों से पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया जा सकता है। फिलहाल बड़े पैमाने पर हुए इस तबादले से पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
0 Comments