जनपद बहराइच के ब्लाक विशेश्वरगंज के अंतर्गत ग्रामसभा दिगीतपुरवा स्थित है इस ग्राम सभा के तीन लोग आजादी के नायक थे परंतु इस ग्राम सभा का दुर्भाग्य है कि आज भी इस ग्रामसभा के लोग कच्चे रास्ते पर चलने को मजबूर हैं बजबजाती नालिया कच्चे रास्ते सिंचाई का न कोई साधन ना खड़ंजा परंतु आज तक कोई भी इस जिले का अधिकारी इस ग्रामसभा की यथास्थिति को देखने के लिए नहीं गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इस जिले के आला अधिकारियों तक तमाम चिट्ठी देने के बावजूद भी इस ग्रामसभा का विकास नहीं हुआ और ना कोई अधिकारी मौके की स्थिति देखने को गया इस ग्राम सभा के ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधानों ने मिलकर विकास के लिए आने वाला सारा धन हड़प लिया इस ग्रामसभा का विकास केवल कागजों में हुआ है इस ग्रामसभा के लोगों का माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध है किस इस ग्राम सभा के जो कच्चे रास्ते हैं उस पर खड़ंजा ही लगवाने की कृपा करें क्योंकि तमाम लिखा पढ़ी के बावजूद भी इस ग्राम सभा के भ्रष्ट ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ इस जिले के उच्च अधिकारियों ने कोई कार्यवाही आज तक नहीं की है
0 Comments