Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BREAKING NEWS

8/recent/ticker-posts

पुलिस टीम पर हमला करने वाले हमलावर गिरफ्तार

*हरदी*
 दिनांक 08 जून 2021 को समय लगभग 10:40 बजे कां0 सत्येंद्र प्रताप सिंह व कां0 मयंक दीक्षित हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजी चौराहा पिकेट ड्यूटीरत थे तभी सूचना मिली कि कुछ लोग बैंक के पास बैठकर शराब पी रहे हैं। इस सूचना पर उक्त दोनों आरक्षियों ने मौके पर पहुंचकर उन लोगों को टोका और घर चले जाने को कहा तो उन लोगों ने लाठी डंडा, सरिया लेकर दोनों आरक्षियों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों आरक्षियों को चोटें आयीं । घटनास्थल से ही तीन लोगों - 1. उदय राज सिंह पुत्र वीर विक्रम सिंह 2. चंदन सिंह पुत्र देवशरण सिंह निवासीगण भिखारी सिंह पुरवा थाना खैरीघाट बहराइच 3.सर्वजीत सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी सिसैया चूड़ामणि थाना हरदी बहराइच को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उक्त लोगों के विरुद्ध थाना हरदी पर मुकदमा अपराध संख्या 141/2021 धारा 147, 148, 149, 307, 186, 332, 353, 506 भारतीय दंड विधान पंजीकृत किया गया है। उपरोक्त तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल रवाना किया जा रहा है। रवि पाठक पुत्र राम सहारे पाठक निवासी रायपुर थाना खैरीघाट बहराइच व रवि सिंह पुत्र देवशरण सिंह निवासी भिखारी सिंह पुरवा थाना खैरीघाट बहराइच मौके से भाग गए। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। 

Post a Comment

0 Comments