Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BREAKING NEWS

8/recent/ticker-posts

हत्या का24घंटे के अंदर खुलासा, हत्यारोपी बहनोई व उसका भाई गिरफ्तार



बहराइच--दिनांक 15.07.2021 को वादिनी श्रीमती सुशीला देवी पत्नी रामसूचित यादव निवासी ऐरिया थाना हरदी बहराइच द्वारा मु0अ0सं0 180/21 धारा 302 IPC बनाम अज्ञात के थाना हरदी पर पंजीकृत कराया गया जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह द्वारा की गयी पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी महसी महोदय के नेतृत्व में घटना का अन्दर 24 घण्टे सफल अनावरण किया गया । जांच से यह तथ्य सामने आया कि मृतका सोनम यादव के बहनोई राकेश यादव व उसके छोटे भाई सर्वेश यादव उर्फ छोटू पुत्रगण रामलखन निवासी ग्राम बम्हिया थाना रेउसा जनपद सीतापुर दोनों भाई मृतका सोनम से फोन पर बात करते थे दिनांक 14.07.2021 को इन दोनों भाईयों ने लगातार मृतका सोनम से बात किया तथा मृतका के बहनोई राकेश यादव द्वारा मृतका सोनम को गाली गलौज भी दिया गया, उक्त गाली गलौज से ही आहत होकर मृतका सोनम के द्वारा आत्महत्या कर लिया गया। 
       मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से धारा 306 IPC में तरमीम कर प्रकाश में आये अभियुक्तगण का नाम राकेश यादव व सर्वेश यादव उर्फ छोटू पुत्रगण रामलखन निवासी ग्राम बम्हिया थाना रेउसा जनपद सीतापुर को हिरासत पुलिस में लिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*:—
1—राकेश यादव, 2— सर्वेश यादव उर्फ छोटू पुत्रगण रामलखन निवासी ग्राम बम्हिया थाना रेउसा जनपद सीतापुर।(क्राइम रिपोर्टर टुडे,बहराइच की खबर)

Post a Comment

0 Comments