*थाना हरदी-आज दिनांक 15/07/2021 को श्रीमती सुशीला देवी पत्नी रामसूचित यादव निवासी एरिया थाना हरदी बहराइच द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 14/15-07-2021 की रात्रि पुत्री सोनम कमरे के अंदर सो रही थी सुबह देखा तो कमरे में मृत दशा में मिली है। इस सूचना पर तत्काल थाना पर मु0अ0सँ0 180/2021 धारा 302 भा0द0वि0 पंजीकृत कर मृतक का पंचायत नामा व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया एवं परिजनों को सांत्वना दी गई एवं घटना के शीघ्र खुलासे हेतु आश्वासन दिया गया। साथ ही घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।(क्राइम रिपोर्टर टुडे बहराइच की खबर)
0 Comments