*थाना मोतीपुर*
थाना मोतीपुर-बहराइच:- राधेश्याम पुत्र कमला प्रसाद निवासी महादेवा हंसूलिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र बाबत घटना बच्चों-बच्चों की लड़ाई-झगड़ा की शिकायत करने पर विपक्षी गण लालाराम पुत्र कुंजी, आत्मा राम पुत्र लालाराम ,बृजेश यादव पुत्र प्यारेलाल निवासी महादेव हशुलिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच द्वारा आवेदक राधेश्याम और उसकी मां सोनापति देवी उम्र 65 वर्ष को मार पीट कर चोटिल कर दिया। जिन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहिपुरवा लाया गया जहां पर सोना पति को मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 296/21धारा 304 /323 /504 आईपीसी बनाम लालाराम उपरोक्त पंजीकृत किया गया। मृतका का पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त बृजेश उपरोक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। (क्राइम रिपोर्टर टुडे,बहराइच की खबर)
0 Comments