Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BREAKING NEWS

8/recent/ticker-posts

नेपाल रास्ट्र से डीजल की तस्करी करते समय दो अभियुक्त गिरफ्तार



नवाबगंज/बहराइच:-- पुलिस अधीक्षक महोदया सुजाता सिंह जनपद बहराइच द्वारा  अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध  चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री अशोक कुमार  व श्रीमान  क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा डा0 जंगबहादुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी थाना नवाबगंज बहराइच द्वारा गठित  पुलिस बल के द्वारा सीमा स्तम्भ  संख्या 646 के पहले 02 किमी भारत के तरफ वेदौरा के पहले थाना नवाबगंज पुलिस व सशस्र सीमा बल के साथ पेट्रोलिंग के समय मुखबिर की सूचना पर कि 02 व्यक्तियों को जो नेपाल देश से डीजल खरीद कर अपने देश भारत में लाकर महंगे दाम पर बेचने हेतु तस्करी करते समय  मौके पर उपलब्ध कुल 188 लीटर डीजल पेट्रोलियम पदार्थ मय दो मोटरसाइकिल यूपी 40 ए 0के0 2389 सीटी 100 ,व मोटरसाइकिल यूपी 40 जे 5535 हौंडा के दिनांक 23.7.21 समय 12.10 पीएम  पर उपरोक्त दोनों अभियुक्त को हिरासत में लिया गया था। मौके पर पूर्ति निरीक्षक को सूचना दिया गया। पूर्ति  निरीक्षक श्री रणजीत कनौजिया  द्वारा रिपोर्ट देकर श्रीमान जिला अधिकारी महोदय से अनुमति प्राप्त कर दिनांक 26.7.21 को समय 22.30 बजे पुनः पुलिस अभिरक्षा में लेकर अभियोग पंजीकृत  कराया गया। मु0अ0स0138/2021 धारा  3/7आवश्यक वस्तु अधिनियम गिरफ्तारशुदा अभि0 दिलीप कुमार  जयसवाल  पुत्र गोमती प्रसाद  निवासी  चौगोड़वा थाना नवाबगंज बहराइच 2. मतलूब खान पुत्र मकबूल खान  निवासी  मिर्जापुर तिलक  थाना नवाबगंज बहराइच को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है । 
नाम पता अभियुक्त*
1.दिलीप कुमार  जयसवाल  पुत्र गोमती प्रसाद  निवासी  चौगोड़वा थाना नवाबगंज बहराइच 
2. मतलूब खान पुत्र मकबूल खान  निवासी  मिर्जापुर तिलक  थाना  नवाबगंज बहराइच 
*पुलिस टीम का विवरण*
1.उ0 नि0 शिव कुमार यादव  थाना  नवाबगंज बहराइच 2.का0  रवि सिंह यादव थाना  नवाबगंज बहराइच3.का0  अभिषेक कुमार थाना  नवाबगंज बहराइच4. हे0का0 अमित कुमार सिंह SSB  42 बटालियन  बी कम्पनी 
5.हे0का0 सुधीर कुमार  SSB  42 बटालियन  बी  कम्पनी 
*बरामदगी* 
 07 प्लास्टिक की पिपिया में अलग अलग कुल 188 लीटरडीजल पेट्रोलियम पदार्थ  व 02 अदद मोटरसाइकिल यूपी 40 ए0के0 2389 सिटी 100  मोटरसाइकिल यूपी 40 जे 5535 होण्डा पेट्रोलियम पदार्थ के साथ बरामद किया गया।(क्राइम रिपोर्टर टुडे,बहराइच की खबर)

Post a Comment

0 Comments