बहराइच--पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच सुजाता सिंह द्वारा थाना हरदी का औचक निरीक्षण कर बंदी गृह, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का निरीक्षण कर वहां की स्थितियों की जानकारी लिया गया और अभिलेखों के उचित रख रखाव के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । उन्होंने पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उनपर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही हेल्प डेस्क पर ड्यूटीरत महिला आरक्षियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समुचित निस्तारण कराने हेतु उचित दिशा-निर्देश दिया गया।(क्राइम रिपोर्टर टुडे बहराइच की खबर)
0 Comments