Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BREAKING NEWS

8/recent/ticker-posts

दहेज की एक और बलि चढ़ी बेटी,पति सहित सास ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

बहराइच:-- दिनांक 14/8/21 को आवेदक दिलीप कुमार पुत्र भगवती निवासी पसीयन पुरवा मौजा एलहवा थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर बाबत उसकी चचेरी बहन पूनम उम्र 26 वर्ष जिसकी शादी करीब 6 वर्ष पूर्व जंगली पुत्र  भोलानाथ निवासी ग्राम जोहरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच के साथ हुई थी, चचेरी बहन को उसके पति व सास-ससुर द्वारा दहेज में ₹1,00,000 नगद व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक 13/8/21 को दहेज की मांग को लेकर चचेरी बहन पूनम के पति व सास-ससुर द्वारा रस्सी से गला दबाकर उसे जान से मार दिया गया। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 307/21 धारा 498A 304B IPC व 34 D P Act पंजीकृत किया गया तथा थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । घटनास्थल पर  तहसीलदार महोदय सदर व श्क्षेत्राधिकारी महोदय नगर व नायब तहसीलदार महोदय ने दौरा किया(क्राइम रिपोर्टर टुडे, बहराइच)

Post a Comment

0 Comments