Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BREAKING NEWS

8/recent/ticker-posts

बिहार राज्य के तिहरे हत्याकांड का फरार अभियुक्त बहराइच पुलिस व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर किया गिरफ्तार




 बहराइच:-- दिनांक 20.08.2021 को पुलिस अधीक्षक बहराइच , सुजाता सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानन्जय सिंह के निकट पर्वक्षेण में मु 0 अ 0 सं0- 237/2021 धारा 326/307/302 भादवि थाना दरौंदा जनपद सिवान बिहार राज्य से सम्बन्धित हत्या का फरार अभियुक्त मुबारक अली पुत्र रसूल बक्स ग्राम बन्जरिया थाना हरदी जनपद बहराइच को एस 0 ओ 0 जी 0 बहराइच के सहयोग से थाना कोतवाली देहात व बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने आज दिनांक 20.08.2021 को गोलवा घाट थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच से गिरफ्तार किया । अभियुक्त मुबारक अली ने दिनांक 15 / 16.08.2021 की रात्रि मे अपने पत्नी , सास व ससुर की हत्या कर फरार हो गया था । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तभी से बिहार राज्य की पुलिस लगी हुई थी , परन्तु सफलता प्राप्त न होने पर बिहार पुलिस ने पुलिस अधीक्षक बहराइच से सम्पर्क किया , जिस पर पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा एस 0 ओ 0 जी 0 टीम को गिरफ्तारी हेतु सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये गये । जिसके क्रम मे आज दिनांक 20.08.2021 को अभियुक्त मुबारक अली उपरोक्त को गोलवाघाट थाना कोतवाली देहात , बहराइच से गिरफ्तार किया गया । बिहार पुलिस अभियुक्त मुबारक अली का ट्राजिट रिमाण्ड प्राप्त कर अपने साथ लेकर बिहार के लिए खाना हो गयी । पंजीकृत अभियोग : 1.मु 0 अ 0 सं0- 237/2021 धारा 326/307/302 भादवि थाना दरौंदा जनपद सिवान राज्य बिहार । गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पताः 1. मुबारक अली पुत्र रसूल बक्स निवासी बन्जरिया थाना हरदी जनपद बहराइच । गिरफ्तारी / सहयोगी टीम का विवरण : 1. उ 0 नि 0 मुकेश कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम / एस 0 ओजी बहराइच । 2. उ 0 नि 0 भुवनेश्वर यादव थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच 3. आलोक अवथाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच । 4. हे 0 का 0 ज्ञान बहादुर सिंह स्वाट टीम / एस 0 ओजी बहराइच । 5. हे 0 का 0 करूणेश शुक्ला सर्विलांस सेल बहराइच । 6. का 0 रवि प्रताप यादव स्वाट टीम / एस 0 ओजी बहराइच । 7. का 0 सुनील कुमार यादव स्वाट टीम । एस 0 ओजी बहराइच । 8. का 0 विजय कुमार पटेल स्वाट टीम / एस 0 ओजी बहराइच । 9. का 0 नितिन अवस्थी स्वाट टीम । एस 0 ओजी बहराइच । 10. का 0 आलोक अवस्थी थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच । 11. आरक्षी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह मय टीम थाना दरौंदा जनपद सिवान ( बिहार )(क्राइम रिपोर्टर टुडे बहराइच की खबर)

Post a Comment

0 Comments