चिलवरिया/बहराइच:-- दिनाँक 23.08.2021 को ग्राम मछियाही थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच में समय करीब 08:30 बजे अंकिता पत्नी पूरन द्वारा अपने ससुर पंचम जायसवाल पुत्र रामफल उम्र 50 वर्ष, देवर जितेन्द्र जायसवाल पुत्र पंचम उम्र 22 वर्ष, भतीजी सृष्टि पुत्री धर्मेंद्र जायसवाल उम्र 03 वर्ष, मौसेरी ननद शिवानी पुत्री ओंकार जायसवाल उम्र 10 वर्ष निवासिनी गोबरहा थाना रानीपुर जनपद बहराइच, ननद का लड़का रुद्रांश पुत्र राजेश जायसवाल उम्र डेढ़ वर्ष निवासी कमोलिया थाना को0 देहात जनपद बहराइच को चाय में विषाक्त पदार्थ मिलाकर दे दिया। चाय पीने के उपरांत उपरोक्त पांचों लोगो की तबियत बिगड़ गई जिन्हें इलाज के लिए उनके परिजन जिला चिकित्सालय बहराइच लेकर गये। जहाँ इलाज के दौरान रुद्रांश पुत्र राजेश जायसवाल उम्र डेढ़ वर्ष निवासी कमोलिया थाना को0 देहात जनपद बहराइच की मृत्यु हो गई। अन्य चारों लोगो का इलाज जिला अस्पताल बहराइच में चल रहा है। सूचना मिलने पर थाना स्थानीय पुलिस घटनास्थल ग्राम मछियाही पहुँची। जहाँ से आरोपी महिला अंकिता पत्नी पूरन को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है। पूंछतांछ के दौरान प्रथम दृष्टया ज्ञात हुआ कि महिला की शादी दिसम्बर 2020 में पूरन पुत्र पंचम जायसवाल के साथ हुई थी। महिला अंकिता अपने पति के साथ ससुराल में नही रहना चाहती है। कल दिनाँक 22.08.2021 को अंकिता अपने मायके से अपनी ससुराल आई थी और अपने साथ विषाक्त पदार्थ लेकर आई थी। जिसे आज चाय में मिलाकर उपरोक्त पांचों लोगो को पिला दिया है। प्रकरण में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।(क्राइम रिपोर्टर टुडे,बहराइच)
0 Comments