पयागपुर/बहराइच:-- आज दिनांक 29 .8.21 को महिला बीट पुलिस अधिकारी महिला आरक्षी ज्योति शाहू द्वारा अपने बीट के ग्राम इमिलियागंज में शराबी पति द्वारा पत्नी सहित 04 बच्चो को घर से बाहर निकाले जाने की सूचना प्राप्त होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए महिला बीट आरक्षी ज्योति साहू अपने सहयोगी महिला आरक्षी सविता यादव को लेकर अपने बीट के गांव इमिलिया गंज में स्वयं जाकर शराबी पति अमित कुमार श्रीवास्तव पुत्र हरिश चंद श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी बबली श्रीवास्तव निवासी गण ग्राम इमिलिया गंज को समझा-बुझाकर सुलह समझौता कराया गया एवं पीड़ित बबली श्रीवास्तव तथा उसके चार बच्चों को घर के अंदर कराया गया पति द्वारा भविष्य में मारने पीटने व प्रताड़ना ना किए जाने की हिदायत देते हुए दोनों पक्षों की सहमति से समझौता कराया गया l इस प्रकार महिला बीट आरक्षी के सार्थक पहल से पीड़िता बबली श्रीवास्तव एवं उनके चार बच्चों को काफी राहत मिली l
0 Comments