बहराइच/ पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के सम्बन्ध में जुर्म जरायम को रोकने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर अधीक्षक ग्रामीण श्री अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी महोदय मिहीपुरवा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष मोतीपुर बृजानन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित (पुलिस एवं वन विभाग) की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 16.11.2021 को समय 20.30 बजे रात को थाना क्षेत्र मोतीपुर अन्तर्गत मटिहा मोड़ के पास से इण्डिका कार नं0 UP 32 AN 1801 को रोका गया तो कार चालक द्वारा पुलिस बल को देखकर करीब 50 मीटर पहले ही कार रोककर खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस बल द्वारा कार को कब्जे में लेकर उसमें ड्राइवर सीट के बगल में बैठे एक अन्य व्यक्ति नियाज अली पुत्र महबूब अली नि0 पकड़िया दीवान थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में रखा हुआ 01 अदद सेंडबोवा साँप बरामद किया गया। कड़ाई से पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्त नियाज द्वारा ग्राम दौलतपुर थाना मोतीपुर जंगल से साँप को पकड़कर अपने साथी जगदीश पुत्र मुनीम निवासी महदेवा थाना धौरहरा जनपद लखीमपुर खीरी के साथ नेपाल तस्करी के लिए ले जाने की बात बताया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0551/2021धारा9/39/44/48ए/49बी/51(1)सी भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 थाना मोतीपुर में पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।*गिरफ्तार करने वाली टीमः*1.एस0ओ0 बृजानन्द सिंह2.व0उ0नि0 श्री राम अशीष यादव3.वन दरोगा श्री कमला प्रसाद4.वनरक्षक देवतादीनतिवारी5.मु0आ0रविशंकरपाण्डेय6.म0आ0 श्रीराम कुशवाहा7.का0 कुलदीप पाल
0 Comments