* बहराइच*
अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री अशोक कुमार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्री अशोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 13.06.2021 को उप निरीक्षक श्री भगवान यादव मय हमराह का0 वीरेंद्र गुप्ता के देखभाल क्षेत्र , रात्रि गस्त , चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु के दौरान मुखबीर की सूचना पर अभि0 1. रामसूरत पुत्र विष्णु दयाल निवासी केवलपुर थाना रूपईडीहा बहराइच 2. राम मनोहर पुत्र जिलेदार निवासी गंगापुर जैतापुर थाना रूपईडीहा बहराइच को समय करीब 20.00 बजे जैतापुर गांव के पास चोरी की एक अदद मोटर साइकिल हीरो जिसका सभी पार्ट खुला हुआ है को नेपाल बेचने हेतु ले जाते समय गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 0180/2021 धारा 411,413 आईपीसी पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।
*अभियुक्तगण का नाम पता-*
1- *रामसूरत पुत्र विष्णु दयाल निवासी केवलपुर थाना रूपईडीहा बहराइच 2. राम मनोहर पुत्र जिलेदार निवासी गंगापुर जैतापुर थाना रूपईडीहा बहराइच*
*बरामदगी का विवरण*
*चोरी की एक अदद हीरो मोटर साइकिल जिसका सभी पार्ट खुला हुआ*
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का नाम*
1. उप निरीक्षक श्री भगवान यादव थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच ।
2. का0 विरेंद्र कुमार गुप्ता थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच ।
0 Comments