आज दिनांक 09 जून 2021को पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच सुजाता सिंह द्वारा आदर्श थाना रुपईडीहा का आकस्मिक निरीक्षण कर बंदी गृह, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का निरीक्षण कर वहां की स्थितियों की जानकारी लिया गया और अभिलेखों के उचित रख रखाव के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया । उन्होंने पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उनपर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु विवेचकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए ।
0 Comments