Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BREAKING NEWS

8/recent/ticker-posts

मोटरसाइकिल,पिकप में टक्कर, मोटरसाइकिल सवार चोटिल

 

बहराइच-आज दिनाँक 22.07.2021 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अन्तर्गत बहराइच गोण्डा मार्ग पर ग्राम बनवारी के निकट बहराइच से गोण्डा की तरफ जा रही एक पिकप गाड़ी नं0 UP31 AT 3782 अचानक सामने आये सांड को बचाने के चक्कर में गोण्डा से बहराइच की तरफ आ रही सुपर स्पलेंडर मोटर साइकिल नं0 UP46 K 4670 में टक्कर मार दिया जिससे मोटर साइकिल सवार महमूद अली पुत्र मोहम्मद रफीक उम्र 30 वर्ष व उनकी पत्नी शबनम उर्फ टीना उम्र 25 वर्ष निवासी गिलौला थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि उनका पुत्र अदनान उम्र 01 वर्ष सुरक्षित बच गया है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक नामपता अज्ञात पिकअप को मौके पर छोड़ भाग गया। सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस चौकी चिलवरिया की पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा घायलों को दूसरे प्राइवेट वाहन से इलाज हेतु जिला चिकित्सालय बहराइच पहुँचाया। दुर्घटना के बारे में घायलों के परिजनों को सूचित किया गया उनके परिजन भी जिला अस्पताल पहुँच गये है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्ज़ा पुलिस में ले कर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस चौकी चिलवरिया पर खड़ा कराया गया है। (क्राइम रिपोर्टर टुडे,बहराइच की खबर)

Post a Comment

0 Comments