Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BREAKING NEWS

8/recent/ticker-posts

पति ने की पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या



नानपारा/बहराइच:--आज दिनांक 23/7/21 को वादी मुकदमा श्री कामता सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी मोती सिंह पुरवा दाखिला बंजरिया थाना नानपारा बहराइच ने एक लिखित तहरीर प्रेषित करते हुए सूचित किया कि मैंने अपनी लड़की रीता देवी उम्र करीब 32 वर्ष की शादी राजेश पुत्र उधम सिंह निवासी मोती सिंह पुरवा दाखिला बंजरिया थाना नानपारा बहराइच के साथ की थी मेरा दामाद राजेश दबंग व आवारा किस्म का आदमी है जिस कारण मेरी पुत्री के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था । कल शाम 9:30 बजे राजेश और रीता के मध्य पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हुई थी, कहासुनी के बाद राजेश घर से चला गया था । आज रात करीब 3:00 बजे राजेश ने मेरी पुत्री रीता देवी को सोते समय धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया। मेरी पुत्री के बचाव में आए राजेश ने अपने छोटे भाई बृजराज को भी धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। उपरोक्त घटना की सूचना पर वादी मुकदमा द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से अपनी पुत्री रीता दामाद राजेश व बृजराज को सीएचसी नानपारा लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा रीता देवी को मृत घोषित करते हुए राजेश और बृजराज को उचित उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बहराइच भेजा गया। उपरोक्त घटना के संबंध में मृतका के पिता श्री कामता सिंह की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 409/21 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम राजेश पुत्र उधम सिंह उपरोक्त पंजीकृत किया गया । मृतका रीता देवी के शव का पंचायत नाम भरकर पी०एम० हेतु रवाना किया गया । अभियुक्त राजेश व उसके हमले से घायल बृजराज का इलाज पुलिस सुरक्षा में जिला चिकित्सालय बहराइच में चल रहा है ।(क्राइम रिपोर्टर टुडे,बहराइच की खबर)

Post a Comment

0 Comments